Menu Close

लीबिया : बंदूकधारियों का होटल पर हमला, टूरिस्ट्स बंधक बनाए गए

माघ शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

त्रिपोली : लीबिया की राजधानी त्रिपेाली के एक आलीशान होटल में हुए हमले में मंगलवार को कम से कम पांच विदेशियों समेत नौ लोग मारे गए।

त्रिपोली की सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता इस्साम अल-नास ने कहा कि कोरिंथिया होटल में शुरुआती हमले में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए। बंदूकधारियों ने पांच विदेशियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य शख्स को बंधक बना लिया जो बाद में मारा गया।

मारे गए विदेशियों और बंधक बनाए गए व्यक्ति की राष्ट्रीयता का अभी पता नहीं चला है, लेकिन नास ने कहा कि विदेशियों में दो महिलाएं थीं।

नास के मुताबिक होटल की २४ वीं मंजिल पर घिर जाने के बाद तीन बंदूकधारियों ने विस्फोट में खुद को उड़ा लिया जिसमें बंधक की मौत हो गई।

एक सूत्र ने बताया कि होटल की २४ वीं मंजिल का इस्तेमाल सामान्य तौर पर लीबिया में कतर के मिशन द्वारा किया जाता है, लेकिन हमले के दौरान वहां कोई अधिकारी या राजनयिक मौजूद नहीं था।

नास ने कहा कि लीबिया की स्वघोषित सरकार के प्रमुख उमर अल-हस्सी हमले के समय होटल में थे लेकिन सुरक्षित बच गए।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *