Menu Close

सऊदी के ट्रिप से नाखुश मिशेल, सिर न ढकने से विवाद, ट्वीटर पर लोगों की नाराजगी

बराक ओबामा और मिशेल ओबामा

सऊदी : बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा मंगलवार को सऊदी अरब पहुंची, लेकिन वह अपने इस ट्रिप से बहुत खुश नहीं हैं । दरअसल, वहां कई अधिकारियों ने उनसे हाथ नहीं मिलाया । मिशेल की तस्वीरों से साफ दिख रहा है कि सऊदी प्रतिनिध‍ियों का ये रवैया उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया है ।

यही नहीं, खबर यह भी है न्यूज चैनलों ने मिशेल को टीवी पर ब्लर करके दिखाया, क्योंकि उनका सिर ढका हुआ नहीं था । हालांकि टीवी चैनलों ने इस बात से इंकार किया है और कहा है कि वायरल तस्वीरें गलत हैं ।

मिशेल ओबामा ने जब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी तो उन्होंने घुटनों तक लंबी एक ड्रेस पहनी थी, लेकिन जब वह सऊदी पहुंची तो उन्होंने पैंट, टॉप और लंबा फ्लोरल जैकेट पहना था । क्योंकि मिशेल ने अपना सिर नहीं ढका था, वहां से विवाद शुरू हुआ और ट्विटर पर अचानक इसे लेकर ढेरों ट्वीट होने लगे और लोगों ने अपनी नाराजगी जताई । बराक और मिशेल ओबामा सऊदी के राजा अब्दुल्ला की मौत पर अफसोस करने वहां पहुंचे थे ।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर तेजी से शेयर हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि मिशेल ओबामा को धुंधला करके छुपा दिया गया है, लेकिन टीवी चैनल इसे गलत कह रहे हैं ।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के सऊदी के पत्रकार अहमद अल ओमरान का भी कहना है कि लाइव टेलीकास्ट में कुछ नहीं छुपाया गया । उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया ।

आपको बता दें कि सऊदी में महिलाओं के लिए सिर से पांव तक ढके रहना अनिवार्य है । सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को हिजाब पहना जरूरी है, लेकिन यह नियम विदेशियों के लिए लागू नहीं है । यहां महिलाओं पर कार ड्राइविंग पर भी प्रतिबंध है, जिसका कुछ वर्षों से विरोध हो रहा है ।

बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे सऊदी अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने ओबामा से तो हाथ मिलाया, लेकिन मिशेल से हाथ मिलाए बिना ही निकल गए ।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *