Menu Close

भूत से डरकर बीमार हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस सोहेल

माघ शुक्ल पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

इस विषयमें अंधश्रद्धा निर्मूलन समितीका क्या कहना है ?

 

कराची : पाकिस्तान के उभरते ऑलराउंडर हैरिस सोहैल इन दिनों अजीबोगरीब समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपने कमरे में परालौकिक(सुपरनैचुरल) उपस्थिति होने की बात कहते हुए अपना होटल रूम बदलने की मांग की है। पाकिस्तान टीम इस समय दो वनडे और वार्म अप मैच खेलने के लिए न्यूजीलैण्ड में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोहैल रात को डर गए और अचानक से नींद से जाग गए। उन्होंने कहाकि उनके कमरे में कोई है। उनके कहने पर जब टीम अधिकारियों ने कमरा बदला तब तक यह युवा खिलाड़ी तेज बुखार की चपेट में आ चुका था। क्रिकेटर्स इस तरह की गतिविधियों की शिकायत पहले भी कर चुकेहैं लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी की ओर से ऎसी शिकायत पहली बार आई है।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई-अगस्त के दौरान भारत के इंग्लैण्ड दौरे के समय कुछ इंग्लिश खिलाडियों ने भी शिकायत की थी कि उनके कमरे में सुपरनेचुरल ताकतें हैं। इसके बाद उनका कमरा बदला गया था और कई खिलाड़ी एक साथ सोए थे।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *