Menu Close

आतंकी ग्रुप आईएस लॉन्च करेगा “जिहाद टीवी”, लाइव दिखाएगा “आतंक”

isisलंदन – कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस ने स्वयं का टीवी चैनल लॉन्च करने का निश्चय किया है। नए प्रस्तावित टीवी चैनल का सीरिया और इराक के आईएस द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में २४ घंटे प्रसारण किया जाएगा। इस पर जिहाद का प्रचार प्रसार किया जाएगा और बंधकों की हत्या के लाइव वीडियो दिखाए जाएंगे।

आईएसआईएस इस चैनल के जरिए सीरिया और इराक में फैले अपने इस्लामिक राज्य में चल रहे जिहाद के कार्यक्रम, गैर-मुस्लिमों की हत्या और शरीयत का पालन कैसे करें जैसी चीजों का ब्रॉडकास्ट करेगा। इस टीवी चैनल पर लगातार आईएस तथा अन्य आतंकी संगठनों से जुड़ी खबरें चलती रहेंगी यही नहीं हफ्ते में एक बार इस चैनल पर टाइम टू रिक्रूट नाम से एक शो भी आएगा जिसमें दुनिया भर में फैले जिहादियों को आईएस में भर्ती होने का आव्हान किया जाएगा।

माना जा रहा है कि आईएस दुनिया भर के युवाओं को लुभा रहा है। इसमें अब तक अकेले ब्रिटेन से ही २००० से अधिक युवा शामिल हो चुके हैं, कुछ जन्म से ही मुस्लिम हैं जबकि कुछ ने मुस्लिम धर्म अपना कर जिहाद लड़ने के लिए आतंकी संगठन को ज्वॉइन किया है। सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस पर आईएस द्वारा बंधक बनाए गए ब्रिटिश पत्रकार जॉन केनटाइल तथा दो अन्य जापानी बंधकों को भी कत्ल करते हुए दिखाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि आईएस ने फिरौती नहीं मिलने पर कत्ल करने क ी धमकी दी है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *