Menu Close

करमळी, गोवा में १००० वीं हिन्दू धर्मजागृति सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

sabhaबाएसे सौ. ज्योती ढवळीकर, दीपप्रज्वलन करते हु्ए
श्री. शिवप्रसाद जोशी, श्री. सुदीप दळवी आणि श्री. सत्यविजय नाईक

करमळी (गोवा) – हिन्दुओं को त्रस्त करनेवाली समस्याओं के संदर्भ में जागृत करने हेतु तथा हिन्दू संगठन करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा हिन्दू धर्मजागृति सभा का आयोजन किया जाता है । उन धर्मजागृति सभाओं में २४ जनवरी को श्री कमलावती रवळनाथ देवस्थान मंडप, करमळी, गोवा में १००० वीं हिन्दू धर्मजागृति सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ।

उस समय हिन्दू धर्माभिमानी श्री. सुदीप दळवी, हिन्दू महासभा के गोवा अध्यक्ष श्री. शिवप्रसाद जोशी, सनातन संस्था की श्रीमती ज्योेति सुदिन ढवळीकर, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सत्यविजय नाईक के ओजस्वी व्याख्यान हुए । सभा का सूत्रसंचालन कु. शांभवी वझे तथा श्री. अमेय प्रभु ने किया । घोषणाओं की गूंज में सभास्थल पर वक्ता का आगमन हुआ तथा शंखनाद से सभारूपी जागृति यज्ञ का आरंभ हुआ । हिन्दू महासभा के गोवा अध्यक्ष श्री. शिवप्रसाद जोशी के शुभहाथों दीपप्रज्वलन हुआ । सनातन साधक पुरोहित पाठशाला के अध्यापक वेदमूर्ति श्री. केतन शहाणेगुरुजी तथा छात्र श्री. अंबरीश वझे के वेदमंत्रपठन से वातावरण चैतन्यमय हो गया था । पद्मनाभ संप्रदाय के प्रचारक स्थानीय हिन्दूनिष्ठ श्री. वासुदेव मुरगांवकर के हाथों आदरपूर्वक पुरोहितों का सम्मान किया गया । तत्पश्चात श्री. देवीदास गोवेकर तथा पंचसदस्या श्रीमती आश्विता वरगांवकर के हाथों व्यासपीठ पर उपस्थित वक्ताओं का आदर किया गया । श्री. अक्षय परब ने उपस्थित व्यक्तियों को हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी । श्री. तुळशीदास गांजेकर ने १ सहस्र वीं हिन्दू धर्मजागृति सभा के संदर्भ में हिन्दू जनजागृति समिति का मनोगत प्रस्तुत किया । श्री. प्रमोद तुयेकर ने आभार प्रदर्शन किया । उस समय सनातन संस्था की श्रीमती ज्योति ढवळीकर तथा हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सत्यविजय नाईक ने भी उपस्थित व्यक्तियों का मार्गदर्शन किया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *