
नई दिल्ली – भारत की सरकार की तरफ से हस्तियों को पद्म अवार्ड देने की योजना पर पलीता लगता दिख रहा है। एक के बाद एक दिग्गज हस्ती अवार्ड लेने से इनकार कर रही हैं। पहले बाबा रामदेव और फिर उसके बाद श्री श्री रविशंकर ने अवार्ड लेने से इनकार कर दिया है।
योग गुरू बाबा रामदेव ने उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मीडिया में आई रिपोर्ट के एक दिन बाद शनिवार सरकार से अनुरोध किया कि उन्हें यह पुरस्कार न दिया जाए। बाबा रामदेव ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि मीडिया रिपोर्ट से उन्हें पता चला है कि सरकार उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करना चाहती है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस साल पद्म पुरस्कारों के लिए जिन लोगों का चयन किया गया है उनमें योग गुरु बाबा रामदेव, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर, अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल शामिल हैं।
स्त्रोत : हरिभूमि








