‘पश्चिम महाराष्ट्र मंदिर व्यवस्थापन समिति’ के करोडों रुपए के भ्रष्टाचार के संदर्भ में !
कोल्हापुर – श्री महालक्ष्मी देवस्थान भ्रष्टाचारविरोधी कृति समितिने पश्चिम महाराष्ट्र देवस्थान व्यवस्थापन समिति के भ्रष्टाचार के विरोध में बडी मात्रा में जनआंदोलन करना प्रारंभ किया है । इस आंदोलन को उचगांव के २२ गणेशोत्सव मंडल तथा साथ ही कोल्हापुर शहर के कपिलतीर्थ के मित्र-प्रेम रिक्शा यूनियन द्वारा समिति की पुष्टि घोषित की गई है । २ फरवरीको आयोजित इस मोर्चा में ये सभी अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहेंगे ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








