Menu Close

विहिंप के नेता डॉ. प्रवीण तोगाडिया के शुभहाथों प्रखर हिन्दुनिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन का सम्मान

harishankar_jain

लक्ष्मणपुरी (लखनौ) – विश्‍व हिन्दू परिषद द्वारा सुवर्ण महोत्सव के निमित्त विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । यहां आयोजित सम्मेलन में विहिंप के ज्येष्ठ नेता डॉ. प्रवीण तोगाडिया के शुभ हाथों हिन्दू धर्मरक्षा के कार्य में अद्वितीय योगदान के लिए प्रखर हिन्दुनिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन का सम्मान किया गया । उनके साथ अन्य धर्माभिमानी हिन्दुओं का भी सम्मान किया गया । हाल-ही में अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने लक्ष्मणपुरी स्थित हिन्दुओं का शिव मंदिर राज्य के हिन्दुद्रोही शासन के नियंत्रण से मुक्त किया था ।

धर्मांधों ने लक्ष्मणपुरी में एक मस्जिद के समक्ष स्थित शिवमंदिर हथियाने का षडयंत्र रचा था । इसलिए उन्होंने सरकार से सहायता ली । उत्तरप्रदेश के अखिलेश यादव के हिन्दुुद्रोही सरकार ने इस मंदिर का पूजन-अर्चन बंद कर दिया था तथा श्रद्धालुओं को दर्शन लेने से भी मना किया था । इस मंदिर की एक दीवार भी तोडी गई थी । शासन के इस अन्याय के विरोध में अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने न्यायालय में आवाज उठाई । उन्होंने न्यायालय में स्पष्ट रूप से पूरे प्रमाणों के साथ हिन्दुओं का पक्ष रखा । न्यायालय ने एक सप्ताह में हिन्दुओं के पक्ष में परिणाम घोषित कर सरकार को वह मंदिर हिन्दुओं के लिए खोलकर कर देने का आदेश दिया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *