Menu Close

शार्ली एब्दो के कार्टूनों के खिलाफ कश्मीर में प्रदर्शन

माघ शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

कहां अपने श्रद्धास्थानों का अनादर होनेपर विरोध करनेवाले मुसलमान तो कहा हिन्दु देवी-देवताआेंकी विडंबना होनेपर शांत रहनेवाले निद्रिस्त हिन्दू !

श्रीनगर : फ्रांसीसी साप्ताहिक व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो में इस्लाम के पैगम्बर का कार्टून प्रकाशित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कश्मीर घाटी में अलगाववादियों ने बंद रखा।

इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। बंद का आह्वान अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मोहम्मद यासीन मलिक और अन्य ने किया था। बंद के कारण शुक्रवार को घाटी में दुकानें बंद रहीं। सार्वजनिक परिवहन और दूसरे कामकाज भी बंद रहे। बैंकों, डाकघरों और सरकारी विभागों में रोजमर्रे का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ क्योंकि श्रीनगर तथा अन्य स्थानों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं।

बंद के दौरान घाटी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शार्ली एब्दो में पैगम्बर के कार्टून के खिलाफ अलगाववादियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शन का आह्वान भी किया गया है।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *