Menu Close

अमेरिकी कोर्ट में अर्जी, आरएसएस को घोषित करें ‘विदेशी आतंकी संगठन’ !

माघ शुक्ल पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

 

नर्इ देहली – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए अमेरिका की एक कोर्ट में अर्जी दी गई है। न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के फेडरल कोर्ट में एक सिख संगठन ने यह अर्जी दाखिल की है। कोर्ट ने इस याचिका के संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी को समन भेजा है और उनसे ६० दिनों के अंदर जवाब मांगा है।

Sikhs for Justice (SFJ) संगठन का आरोप है कि आरएसएस फासीवादी विचारधारा को मानता है और उसका पालन भी करता है। यह संगठन भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए एक घिनौना और हिंसक अभियान चला रहा है।

एसएफजे संगठन ने अपने केस में कहा है, ‘संघ द्वारा ईसाइयों और मुस्लिमों का जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के लिए ‘घर वापसी’ के नाम का अभियान चलाया गया है। इसलिए संघ और उसके सहायक संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए।’

आरएसएस पर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए अर्जी में कहा गया है कि इस संगठन की बाबरी मस्जिद कांड, स्वर्ण मंदिर के सैन्य ऑपरेशन, २००८ में चर्च पर हुए हमलों और २०१२ के गुजरात दंगों में अहम भूमिका रही है।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *