Menu Close

राजस्थान – विहिंप ने पांच लाख लोगों को धर्म परिवर्तन से रोका

माघ शुक्ल पक्ष तृतीया / चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

जयपुर – विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष नरपत सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रदेश में ५ लाख हिंदुओं को समझाइश कर धर्म परिवर्तन करने से रोका गया है। ७० हजार लोगों ने स्वेच्छा से संकल्प पत्र भरकर हिंदूधर्म अपना कर घर वापसी की है, जबकि पूरे देश में यह संख्या ५ लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले ईसाई और मुस्लिम बन गए थे, अब उनकी घर वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि विहिप का घर वापसी कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जोर- शोर से चलाया जाएगा। शेखावत ने विहिप के प्रांत कार्यालय में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आदिवासी इलाकों में बड़ी संख्या में लोग ईसाई बन गए थे, अब वे घर वापसी चाह रहे हैं। विहिप इसमें पूरी मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद के मामले भी सामने आए हैं।

मंदिर हटाने के मामले में सीएम से मिलेंगे

शेखावत ने कहा कि विहिप के पदाधिकारी शहर के चौराहों से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में जेडीए की ओर से मंदिरों को हटाए जाने के मसले पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बात तो इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह गलत है, फिर भी अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना आवश्यक थी तो सिर्फ हिंदू धर्म के ही पूजा स्थल क्यों हटाए गए? दूसरे धर्म के मामले में ऎसी कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसका जवाब सरकार से पूछेंगे।

२५ को हिंदू सम्मेलन 

शेखावत ने बताया कि २५ जनवरी को आदर्श नगर दशहरा मैदान में हिंदू सम्मेलन होगा। इस कार्यक्रम में विहिप के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया मुख्य वक्ता रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ६० स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन होंगे।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *