Menu Close

तीनो खानों को हिंदू महासभा का चैलेंज, सच्चा प्यार है तो बनो हिंदू

माघ शुक्ल पक्ष तृतीया / चतुर्थी, कलियुग वर्ष ५११६

बॉलिवुड खान को घरवापसी का न्योता !

हिंदू महासभा ने अपने मुखपत्र ‘हिंदू सभा वार्ता’ में लव जिहाद के खिलाफ बात करते हुए एक्ट्रेस करीना कपूर की उसी मॉर्फ तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिसे हाल ही में वीएचपी ने अपनी मैगजीन में इस्तेमाल किया था। हिंदू महासभा ने फिल्म स्टार आमिर खान, शाहरुख खान और सैफ अली खान को चैलेंज किया है कि अगर वह सच्चा प्यार करते हैं तो हिंदू धर्म अपना लें। हिंदू महासभा ने उन्हें ‘घरवापसी’ के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही कहा है कि महासभा उनकी घरवापसी का कार्यक्रम आयोजित करने को तैयार है।

अगर प्यार है तो..

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और ‘हिंदू सभा वार्ता’ के संपादक मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि लव जिहाद के जरिए हिंदू आबादी के साथ साजिश की जा रही है और इसमें अनपढ़ मुस्लिम से लेकर पढ़े-लिखे मुस्लिम तक शरीक हैं। उन्होंने कहा कि शर्मिला टैगोर, करीना कपूर, गौरी छिब्बर, रीना दत्त, किरण राव प्रेमजाल में फंसकर इस्लाम धर्म अपनाने को मजबूर हुईं। जब हिंदू लड़की मुस्लिम युवक से शादी करती है तो उसे इस्लाम धर्म का पालन करना पड़ता है और उसके बच्चे मुस्लिम ही होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आमिर, शाहरुख और सैफ का प्यार सच्चा है तो वह हिंदू धर्म अपनाएं। तब लगेगा कि हिंदू लड़की से शादी करना इनका सच्चा प्यार है, नहीं तो यह भी लव जिहाद का हिस्सा है। शर्मा ने कहा कि हम उनकी और दूसरे मुस्लिम युवकों की, जो हिंदू लड़कियों से प्यार का दावा करते हैं, उनकी ‘घरवापसी’ का कार्यक्रम आयोजित करने को तैयार हैं।

बुरके वाली तस्वीर : हिंदू महासभा के मुखपत्र में करीना कपूर की उसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है जिसमें करीना का आधा चेहरा बुरके से ढका है और आधा चेहरा दिख रहा है। इस तस्वीर के ऊपर लवजिहाद लिखा हुआ है। कुछ दिन पहले वीएचपी की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की मैगजीन ‘हिमालय ध्वनि’ में करीना कपूर की मॉर्फ फोटो को कवर पेज पर छापा था, जिसमें करीना का आधा चेहरा हिंदू और आधा चेहरा मुस्लिम का दिखाया गया। अब हिंदू महासभा ने अपने मुखपत्र के फ्रंट पेज में इसका इस्तेमाल किया है। साथ ही लव जिहाद के खिलाफ लेख लिखा है। इसमें कई बॉलिवुड हस्तियों को निशाना बनाया गया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *