Menu Close

वाळपई (गोवा)में हिन्दू जनजागृति सभा उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न

माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

धर्मांतर के षडयंत्र पर प्रतिबंध लगाने हेतु संगठित रहें ! – शिवप्रसाद जोशी, हिन्दू महासभा, गोवा अध्यक्ष

वाळपई – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा श्री नवदुर्गा सातेरी मंदिर सभागृह, ठाणे, सत्तरी, वाळपई में १८ जनवरी सायंकाल के समय आयोजित हिन्दू धर्मजागृति सभा में श्री. शिवप्रसाद जोशी ने वक्तव्य दिया । उस समय उन्होंने अपने वक्तव्य में यह प्रतिपादित किया कि ‘‘हिन्दू धर्मने शक, हुण, कुशाण इन सभी आक्रामकों का सामना बलपूर्वक किया है, किन्तु यह केवल अपने पूर्वजों के तीव्र धर्माभिमान के बल पर संभव हुआ है । हम हिन्दुओं को स्वाभिमान का विस्मरण हो गया है । स्वाभिमानशून्य हिन्दू सडये, गोवा के बिलिवर्सवालों के प्रलोभनों का शिकार हो रहे हैं । जो अधिकांश हिन्दुओं का धर्मांतरण करता है, ईसाईयों द्वारा उन्हें संत घोषित किया जाता है । तलवार के बल पर मुसलमान हिन्दुओं को धर्मांतरित कर रहे हैं । मुसलमान युवक हिन्दू युवतियों को भगा रहे हैं । ‘लव जिहाद’ का यह षडयंत्र हमें रोकना चाहिए ।

यदि प्रत्येक मातृशक्ति राष्ट्राभिमानी एवं धर्माभिमानी हुई, तो इस देश को निश्चित ही पुनर्वैभव प्राप्त होगा । बालकों को कॉन्वेंट में न भेजें । आगामी कालावधि हम हिन्दुओं की होगी, इस प्रकार पूरे विश्व में हम हिन्दू धर्मकी पताकालहराएंगे ।’’ उस अवसर पर व्यासपीठ पर सनातन संस्था की श्रीमती ज्योति सुदिन ढवळीकर तथा हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सत्यविजय नाईक उपस्थित थे ।

हिन्दू धर्मजागृति सभा का प्रारंभ शंखनाद, वेदमंत्रपठन तथा हिन्दू महासभा के श्री. शिवप्रसाद जोशी के हाथों दीपप्रज्वलन से हुआ । श्री. प्रशांत चोडणकर ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के संदर्भ में बताया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *