Menu Close

जापानद्वारा अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने पर लाल हुआ चीन

माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया, कलियुग वर्ष ५११६

india_chineबीजिंग : जापान के विदेश मंत्री फुमियो किशीदा की ओर से अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने पर चीन लाल हो गया है। बीजिंग इस हद तक नाराज हुआ कि उसने जापान के समक्ष इस बाबत आधिकारिक शिकायत दर्ज करा डाली। दोनों देशों के संबंध पहले से ही काफी तनावपूर्ण रहे हैं।

जापान ने इसको ज्यादा तूल न देते हुए कहा कि टोक्यो चाहता है कि भारत और चीन शांतिपूर्ण तरीके से अपना विवाद निपटाए। दरअसल, जापान के एक समाचारपत्र में विदेश मंत्री किशीदा का बयान प्रकाशित किया गया है, जिसमें उन्होंने शनिवार को नई दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया था। बीजिंग ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टोक्यो को भारत के साथ सीमा विवाद की गंभीरता को समझना चाहिए।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने बताया कि इस बाबत उन्होंने जापान से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, जापान ने किशीदा के बयान की पुष्टि करने से इन्कार कर दिया है। अरुणाचल को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर चीन उस पर अपना दावा आए दिन करता रहा है।

स्त्रोत: दैनिक जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *