Menu Close

आईएस कर रहा ब्रिटिश महिलाओं का इस्तेमाल

लंदन – आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए सीरिया की यात्रा करने वाली ३० महिलाओं का समूह ब्रिटेन में आतंकी हमले करने के लिए अन्य महिलाओं को भड़का रहा है। इससे यह विश्वास पलट गया है कि महिला जिहादी खामोश और निष्क्रिय हैं।

‘ऑब्जर्वर’ अखबार ने अपनी खबर में कहा है कि किंग्स कॉलेज लंदन के इंटरनेशनल सेंटर फॉर स्टडी ऑफ रैडिकलाइजेशन (आईसीएसआर) ने उत्तरी सीरिया में ब्रिटिश महिलाओं के एक समूह के बारे में खुलासा किया है। यह खुलासा इन महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखने के बाद किया गया। रिसर्चरों का मानना है कि ब्रिटिश महिला जिहादी आईएस के नए सदस्यों को सक्रियता से भर्ती कर रही हैं और पश्चिमी लोगों के सिर कलम करने के लिए भड़का रही हैं। वे पेरिस में हुए खूनखराबे की सराहना कर रही हैं। अखबार ने कहा कि इससे यह आम धारणा पलट गई है कि आईएस के गढ़ों की यात्रा कर रहीं महिलाएं आतंकी संगठन की खामोश और निष्क्रिय सदस्य हैं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *