Menu Close

मुंबई के इस्लामिक स्टेट कनेक्शन से NIA अवाक !

  • ठाणे का युवक सीरिया में बना IS फिदायीन

  • खुद को उड़ाने से पहले ली फोटो सोशल साइट्स पर वायरल, एनआईए जांच शुरू

नई दिल्ली – मुंबई से इस्लामिक स्टेट (IS) में शामिल होने गए एक मुस्लिम युवक के सीरिया में आत्मघाती हमले से ठीक पहले की अपलोड तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को आईटी एक्सपर्ट के साथ एनआईए के अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की। मालूम हो कि मुंबई के ठाणे से सीरिया पहुंचे युवक शाहिम टांकी की ये तस्वीरें आईएस ने शनिवार देर रात अपलोड की हैं। जनवरी के पहले महीने में ही टांकी के परिजनों ने एनआईए को बताया था कि उनके पास फोस आया था कि टांकी की बम धमाके में मौत हो चुकी है। हालांकि आतंकी संगठन में शामिल होने के बाद परिजनों ने टांकी से कोई संपर्क नहीं होने का दावा किया है।

धमाके में हाथ

सूत्रों के अनुसार एनआईए को जानकारी मिली है कि सीरिया के अल-हस्का में हुए आत्मघाती हमले में टांकी का हाथ था। आईएस ने टांकी का अंतिम बयान भी जारी करने का दावा किया है कि जिसमें वह कह रहा है कि भारत में इस्लाम के माध्यम से जेहादी बनने का नहीं, बल्कि धैर्य रखने का पाठ पढ़ाया जाता है।

एनआईए सकते में

पहले मेहदी, फिर मजीद और अब टांकी। लगातार बढ़ रहे मामलों से एनआईए सकते में है। जांच एजेंसी सभी मामलों को एक साथ जोड़कर जांच मामले को आगे बढ़ा रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि जांच में आतंकी संगठन की ओर देश के युवकों को आकर्षित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *