Menu Close

मुंबई में गिरफ्तार हुआ दाऊद का करीबी साथी

माघ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

dawood
दाउद इब्राहिम

लखनऊ: माफिया सरगना दाउद इब्राहिम के एक करीबी साथी को लखनऊ पुलिस और यूपी के आतंकवाद रोधी दस्ते ने संयुक्त अभियान में मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। दाउद का साथी तारिक परवीन 2008 में जेल से जमानत के बाद पहचान बदलकर रह रहा था।

लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशस्वी यादव ने बताया कि दाउद के करीबी साथी तारिक परवीन को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। तारिक मुंबई में दाउद की बहन सारा के स्वामित्व वाली इमारत के एक मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि तारिक को साल 2004 में दुबई से प्रत्यर्पण के जरिए मुंबई लाया गया था। साल 2008 में वह जेल में बीमार पड़ गया था, जिसके बाद उसी साल जमानत पर छूटने के बाद उसने अपनी पहचान बदल ली थी। यादव ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने तारिक को 16 साल पुराने उस मामले में गिरफ्तार करने के लिए गई थी, जिसमें 1999 में मुंबई के तब के मेयर की हत्या की गई थी। उसके गिरोह के सदस्यों को एके-47 रायफल और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

स्त्रोत : आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *