Menu Close

पंढरपुर (महाराष्ट्र) के श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरकी पवित्रताकी सुरक्षा हेतु हिन्दुओंद्वारा भव्य आंदोलन !

भाजपा-शिवसेना युती शासन हिन्दुओंकी मांगोंकी ओर ध्यान देकर ‘अच्छे दिन’ लाएं, यही अपेक्षा !

pandharpur
आंदोलन हेतु उपस्थित बडके, उत्पात एवं हिन्दूनिष्ठं

पंढरपुर (जनपद सोलापुर) – स्थित श्री विठ्ठल- रुक्मिणी मंदिरमें पूजा-अर्चाधर्मशास्त्रानुसार षोडशोपचारसे हो, इसलिए 17  जनवरीको यहांके धर्माभिमानी हिन्दुओंने मंदिरके उत्तरद्वारपर तीव्र आंदोलन किया । इस आंदोलनमें ५०० सेअधिक हिन्दू सम्मिलित हुए थे ।

आंदोलनका कारण

श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर समितिके संदर्भमें वर्ष २०१४ में न्यायालयके आदेशानुसार उत्पात एवं पुजारीके पूजाके अधिकारपर पांबदी लगाई गई थी । अतः अनेक शतकोंकी परंपरा समाप्त हुई थी । किंतु यह बात ध्यानमें आई कि,दोबारा नियुक्त किए गए पुजारीद्वारा भी धर्मशास्त्रानुसार पूजा एवं मंदिर सेवा ठीक तरहसे नहीं हो रही है । उससे मंदिरकी पवित्रताकी हानी हो रही है । श्रद्धालुओंकी भावना आहत हो रही है । इस घटनाको अब एक वर्ष पूरा हो चुका है । अतः खंडित हुई शास्त्रोक्त पूजा पूर्ववत करनी चाहिए, ऐसी मांग करनेके लिए १७ जनवरीको यहांके विठ्ठलभक्त एवं हिन्दुओंने भगवा ध्वज हाथमें पकडकर उत्तरद्वारपर प्रातः ९ से ११ इस समयमें निषेध आंदोलन किया ।

१७ जनवरीका दिन ‘काला दिन’के रूपमें मनाया गया । उस अवसरपर सहस्त्रो हिन्दू आंदोलनमें सम्मिलित हुए थे । ह.भ.प. सागर महाराज बेलापुरकरने प्रास्तकिक किया, तो सूत्रसंचालन तीव्र हिन्दूनिष्ठ श्री. गणेश लंकेद्वारा किया गया । आंदोलनके पश्‍चात् मंदिरको प्रदक्षिणा कर निषेध व्यक्त किया गया । आंदोलनके समय श्री. ओंकार कुलकर्णीने आंदोलकोंकी मांगका प्रस्ताव पढा तथा सभीने उसे अनुमोदन दिया ।

आंदोलकोंद्वारा किया गया उनकी मांगोंका प्रस्ताव !

१. श्री विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिरकी पवित्रताका जतन एवं संरक्षण करें !

२. मंदिरमें अनादी कालावधीमें आरंभ षोडशोपचार पूजाकिधी निरतंर एवं पवित्रतापूर्वक करें !

३. मंदिर समितिके भ्रष्ट कार्यपर पाबंदी लगाईएं !

४. संत नामदेक सीढीके ऊपरी ओर सुरक्षारक्षक तथा पुलिस जूते पहनकरबैठते हैं, उसपर प्रतिबंध लगाना चाहिए, उसके लिए सूचनाफलकका आयोजन करें !

५. भक्तोंके लिए महाप्रसादका आयोजन करें !

६. हिन्दू मंदिरोंका सरकारीकरण रोकें !

७. हिन्दू मंदिर भक्तोंके अधिकारमें दीजिए !

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *