Menu Close

आतंकी संगठन आईएस ने किया २०० लोगों को रिहा

माघ अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

symbolic image

बगदाद – आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने उत्तरी इराक में अल्पसंख्यक यजीदी समुदाय के बंधक बनाए गए २०० बुजुर्गों को रिहा कर दिया है। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुर्दीश सूत्रों ने बताया कि २०० लोगों को कई महीनों तक किरकुक में बंधक बना कर रखा गया था। इन्हें शनिवार को रिहा कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि इन्हें किरकुक के स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था और कई चिकित्सक और स्वयंसेवी उन्हें चिकित्सीय सेवा उपलब्ध कराने आते थे।

2014 अगस्त की शुरुआत में इस्लामिक स्टेट ने सिंजार शहर पर कब्जा कर लिया था और कई यजीदीयों का अपहरण कर लिया था। इराक में 10 जून, 2014 को सुरक्षा बलों और इस्लामिक स्टेट के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद हालात तेजी से बिगड़े हैं।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *