Menu Close

कश्मीर के सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर

माघ अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

जम्मू – आज सुबह जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर करके दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

आतंकी सोपोर के सैदपोरा गांव में एक घर में छिपे हुए थे। जैसे ही सुरक्षाबलों ने उस मकान को घेरा जहां आतंकी छिपे थे, आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फ‌ायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों के जवानों ने फायरिंग की। लंबी चली गोलीबारी में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। दोनों आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है।

इससे पहले बुधवार को सोपोर में ही एक इमारत में छ‌िपे दो आतंकियों को भी सेना ने मार गिराया था। तीन दिन पहले शोपियां में भी सेना ने पांच आतंकियों को ढेर किया है। जबकि दो दिन पहले सोपोर से ही लश्कर का एक टाप कमांडर अबु मावया गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षाबलों को जैसे ही सूचना मिली की आतंकी सैदपोरा गांव में छिपे हुए हैं। आतंकियों को दबोचने की रणनीति बनाई गई। सेना की 22 आरआर बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम ने मिलकर कई टीमें बनाई और उस घर की तरफ बढ़े जहां आतंकी छिपे थे।

रात भर सुरक्षाबल गांव में तलाशी अभियान चलाते रहे। लेकिन आतंकियों का पता नहीं चल सका। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घर से बाहर निकालने के लिए कुछ राउंड फायर किए। आतंकियों को लगा कि सुरक्षाबलों ने हमला बोल दिया है।

घबाराए आतंकियों ने भी सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, इसके बाद सुरक्षबलों ने उस घर को घेर लिया। घंटों चले एनकाउंटर में दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। मारे गए एक आतंकी का नाम सैदउल्लाह बताया जा रहा है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *