Menu Close

जर्मनी में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा बढ़ी

बर्लिन – यूरोप में आतंकी हमले की चेतावनी जारी गई है। इसमें बर्लिन और ड्रेसडेन के सेंट्रल रेलवे स्टेशनों और हर सप्ताह होने वाली इस्लाम विरोधी रैलियों पर हमले की आशंका जाहिर की गई है। इसको देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विदेशी खुफिया एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद जर्मनी ने यह कदम उठाया है। हमले की साजिश रचने वालों के फोन और ईमेल के जरिये हुई बातचीत से इसकी जानकारी मिली है। एजेंसियों का मानना है कि पेरिस हमले के बाद इस साजिश में शामिल आतंकी पूर्वी यूरोप के किसी देश में छिपा बैठा है। उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि यह साजिशकर्ता अतंरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है जिससे अधिकारी परिचित हैं।

जर्मनी के गृह मंत्रालय ने इस रिपोर्ट की न तो पुष्टि की है और न ही उसे खारिज किया है। हालांकि, इस चेतावनी को बर्लिन के विभिन्न इलाकों से शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तुर्की नागरिकों या पेरिस हमलों से नहीं जोड़ा गया है। जर्मनी के गृह मंत्री थॉमस मैजिरी पहले ही स्थिति को गंभीर मान चुके हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *