Menu Close

कश्मीर में भी कराई जाएगी घर वापसी : प्रवीण तोगड़िया

नर्इ देहली – विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार के धर्मांतरण पर प्रतिबंध लगाने तक ‘घर वापसी’ जारी रहेगी।

मंगलूरू के निकट पुत्तूर में ‘विराट हिंदू हृदय संगम’ में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर हिंदू शांत नहीं बैठेंगे। इसकी वजह से हिंदुओं की जनसंख्या कम होती चली जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाए या घर वापसी कार्यक्रम की इजाजत दे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में दबाव में चार लाख से अधिक हिंदू परिवारों का धर्मांतरण कराया गया। उन्हें दोबारा से हिंदू धर्म में लाया जाएगा। विपक्षियों के विरोध के चलते एनडीए सरकार धर्मांतरण निषेध कानून लाने की इच्छा पहले ही जता चुकी है।

तोगड़िया ने कहा कि देश में एक समान नागरिक संहिता प्रस्तावित की जानी चाहिए और सरकार को एक दंपति के केवल दो बच्चों के कानून को धर्म की परवाह किए बिना सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ लड़ने के लिए हिंदुओं से आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता संघ नेता कलाडका प्रभाकर भट ने की। इस मौके पर गुरपुर वाजरादेही मठ के राजशेखरानंद स्वामीजी और ओडियूर श्री गुरुदेवानंद स्वामी समेत अन्य मौजूद रहे।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *