पुणे – सिंहगढ पथ पर धायरी से न-हे गांव जानेवाले पथ पर एक व्यक्ति ने अपने कार्यालय के निकट कोई भी कूडा न फेंके, इसलिए एक पत्थर रखकर उसे सिंदूर लगाया था । उसका रूपांतर क्षेत्रपालदेवता में किया गया था । हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना प्राप्त होते ही समिति के सर्वश्री महेश पाठक, कृष्णा पाटिल तथा श्री संप्रदाय के सोमनाथ खेनट ने संबंधित व्यक्ति का प्रबोधन किया । उन्हें समझाया कि हम यदि इस प्रकार कोई देवता बनाते हैं तथा उसपर कूडा फेंका गया, तो उस देवता का ही अनादर होता है । अतः ऐसा कृत्य करना अनुचित है । प्रबोधन होने पर उस व्यक्ति ने त्वरित यह भगवा रंग निकाल दिया । (अनादर रोकनेवाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन ! अन्यत्र के हिन्दू भी धर्म एवं राष्ट्र पर आनेवाली आपत्ति को प्रतिबंधित करने के लिए संगठित रहें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








