Menu Close

मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी में आरएसएस !

माघ कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११६

आरएसएस अब इसे मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में गुपचुप तरीके से कराने की जुगत में है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद दवारा घर वापसी कार्यक्रम की निंदा करने वाले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के गढ़ में अब इसकी तैयारी चल रही है ।

इन दोनों भगवा संगठनों ने इस बार सामूहिक रूप से ना कराकर गुपचुप तरीके से धर्म परिवर्तन कराकर घर वापसी कराने की योजना बनायी है। इसके लिए इन संगठनों ने मुलायम सिंह यादव के चुनावी गढ़ मैनपुरी को चुना है।

कार्यकर्ता पहले ऐसे परिवार चिन्हित करेंगे जिन्होंने धर्म परिवर्तन किया है।  ऐसे परिवारों को घर वापसी के लिए प्रेरित किया जाएगा।  दो-तीन परिवारों के धर्म परिवर्तन की खबर है।  इन परिवारों द्वारा घर वापसी के लिए सहमति दे देने पर बिना किसी शोर शराबे के उनकी घर वापसी कराई जाएगी।

आगरा में धर्म परिर्वतन के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि कई वर्षों से घर वापसी करा रहे धर्म जागरण विभाग के प्रमुख राजेश्वर सिंह को उनके पद से हटाना पड़ा।  अब आरएसएस ने रणनीति बदल दी है।  संघ नेतृत्व लोभ-लालच के चलते हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई या मुस्लिम धर्म अपनाने वालों को वापस हिंदू धर्म में लाने के लिए छेड़ी गई मुहिम से पीछे हटने के मूड में नही है।

संघ सूत्रों के अनुसार स्वयंसेवक और संघ से जुड़े हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों की घर वापसी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए बाकायदा धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। सूची के आधार पर स्वयंसेवक और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी उन्हें मूल धर्म में वापस लाने के लिए प्रेरित करने के अभियान में जुट गए हैं।

संघ के एक पदाधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि संघ की रणनीति पर अमल शुरू हो गया है और दो से चार परिवारों को प्रेरित कर उनकी घर वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरएसएस के जिला प्रचारक अनुज का कहना था जिसे घर वापसी करनी है वह कर सकता है। आरएसएस अलग से कोई अभियान नहीं चला रहा है।

स्त्रोत : समय LIVE

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *