Menu Close

जम्मू-कश्मीर : नेता के घर से धरा गया लश्कर का आतंकी, पुलिसवाले कर रहे थे हिफाजत

माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

श्रीनगर : हाल ही में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले एक नेता के घर से यहां से टॉप लश्कर आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी की पहचान अबी मावया के तौर पर हुई है, जो पाकिस्तानी नागरिक है। आतंकी के पास से एक बंदूक और कुछ गोला-बारूद मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस नेता के किसी और भी आतंकी से संबंध हैं या नहीं।

आतंकी : अबी मावया

श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर पुलिस और सेना के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी को पकड़ा गया। सोपोर पुलिस के प्रमुख अब्दुल गयूम ने बताया कि फारुख अहमद बट नाम के इस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फारुख एक सरपंच है, जो इस बार नेशनल पैंथर्स पार्टी से चुनाव लड़ चुका है। वह बारामूला जिले की संगरामा सीट से प्रत्याशी था। उसे ८५० वोट मिले थे, जबकि इस सीट पर कुल ३८,७२२ वोट पड़े थे। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी पुलिस सुरक्षा में रह रहा था। यहां तक कि गिरफ्तारी के वक्त नेता की हिफाजत में तैनात तीनों पुलिसकर्मी उसके साथ ही थे। वहीं, पुलिसवालों का कहना है कि फारुख ने उन्हें गलत जानकारी दी। फारुख ने उन्हें बताया था कि वह व्यक्ति उनका परिचित है, जो यूपी का रहने वाला है। तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गयूम के मुताबिक, यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि पुलिसवालों के पास आतंकी से जुड़ी किस तरह की सूचनाएं हैं। बता दें कि इसी हफ्ते सोपोर जिले में ६ घंटे तक चले मुठभेड़ के बाद सुरक्षाकर्मियों ने एक टॉप लश्कर आतंकवादी को मार गिराया था।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *