Menu Close

युनाइटेड प्रेस इंटरनैशनल के ट्विटर पर पोप से करवाया तीसरे विश्व युद्ध का ऐलान

माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

न्यू यॉर्क : शुक्रवार को ट्विटर पर हैकर्स ने तीसरे विश्व युद्ध का ऐलान कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट और एजेंसी यूपीआई के ट्विटर अकाउंट्स को कुछ हैकर्स ने हैक कर लिया। इन अकाउंट्स से अर्थ व्यवस्था और सेना से जुड़ीं कुछ झूठी खबरें पोस्ट की गईं। बाद में इन्हें डिलीट कर दिया गया।

युनाइटेड प्रेस इंटरनैशनल के ट्विटर पर पोप के हवाले से लिखा गया कि तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो गया है। न्यू यॉर्क पोस्ट के अकाउंट से ट्वीट किया गया कि फेडरल रिजर्व के पैसले के बाद बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ ने शांत रहने को कहा है।

पोस्ट की प्रवक्ता जेनी टार्टिकोफ ने कहा कि इस हैकिंग की जांच की जा रही है। न्यू यॉर्क पोस्ट का मालिकाना हक न्यूज कॉर्प के पास है।

यूपीआई ने भी इस बारे में अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी किया। वॉशिंगटन से जारी इस बयान में कहा गया कि हमारे ट्विटर अकाउंट और वेबसाइट को हैक कर लिया गया था और छह झूठी खबरें ट्वीट की गईं।

किसी बड़े संगठन के सोशल अकाउंट्स को हैक करने का यह मामला नहीं है। कुछ ही दिन पहले अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड के ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट आतंकी संगठन आईएस के समर्थकों ने हैक कर लिए थे। २०१३ में फूड चेन बर्गर किंग का अकाउंट हैक कर अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दी गई थीं।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *