Menu Close

लव जेहाद : उत्तरप्रदेश में छात्रा की हत्या, शहर में तनाव

माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

धनबाद : यहां के तोपचांची क्षेत्र में बुधवार को बीए पार्ट वन की एक छात्रा की हत्या से शहर में जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने कई दुकानों में आग लगा दी। थाने पर हंगामा किया, जीटी रोड को आठ घंटे तक जाम रखा। मामला लव जेहाद से जुड़ा बताया जाता है।

छात्रा के परिजनों ने थाना में अर्जी दी है कि अरशद उर्फ मुन्ना अंसारी नामक युवक ने उषा का एमएमएस बना लिया था। वह उषा को ब्लैकमेल करता था और जबरन निकाह का दबाव डालता था। उषा ने जब बात नहीं मानी तो अरशद ने साथियों के साथ मिलकर उसका गला रेत दिया। आरोपी अरशद फरार है। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उसके नाना को हिरासत में लिया है।

हत्या के बाद बुधवार को आक्रोशित लोगों ने तोपचांची थाना से कुछ ही दूरी पर अली मार्केट स्थित अभियुक्त के नाना आसिन अंसारी की हिल व्यू गेस्ट हाउस समेत कई दुकानों में आग लगा दी। आगजनी की मोबाइल से फोटो ले रहे एक युवक की पिटाई की गई एवं उसके दुपहिया को आग के हवाले कर दिया गया।

हजारों लोग जब तोपचांची थाना पहुंच कर खून का बदला खून का नारा लगाने लगे तो सुरक्षा को देखते हुए थाना के द्वार को बंद कर दिया गया। लोग थाना के गेट को तोड़ने पर आमादा थे।

यह है मामला

तोपचांची थाना के चितरपुर गांव में एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में बीए पार्ट वन में पढ़ने वाली उषा की हत्या मंगलवार रात करीब आठ बजे घर के पीछे गला रेत कर कर दी गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक बीटेक के छात्र अरशद अंसारी एवं उसके दो साथियों पर लगाया है।

उषा के भाई त्रिवेणी प्रसाद महतो ने पुलिस को बताया है कि अरशद एमएमएस बना कर बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी बहन ने मां को सारी बातें बताई थीं। यह भी बताया था कि अरशद धर्मान्तरण कर निकाह के लिए दबाव डाल रहा था। बात नहीं मानने पर अश्लील एमएमएस नेट पर डालने की धमकी भी दे रहा था। मां ने लोकलज्जा में यह बात बेटों से छुपाई। मगर हत्या के बाद उसने सारा खुलासा परिजनों व पुलिस के समक्ष किया।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *