माघ कृष्ण पक्ष एकादशी, कलियुग वर्ष ५११६
शिमला (हिमाचल प्रदेश) : लव जेहाद और बांग्लादेशियों की कथित घुसपैठ जैसे अत्यंत संवेदनशील मामलों को लेकर विहिप की दुर्गावाहिनी विंग ने ऐलान किया है वह हिमाचल की युवतियों को स्वरक्षा के लिए रायफल की ट्रेनिंग देगी।
दुर्गावाहिनी की उत्तर भारत संयोजिका रजनी ठुकराल ने दावा किया है कि संगठन हर साल युवतियों को रायफल के जरिये युद्व अभ्यास की ट्रेनिंग प्रदान करता है।
रजनी की मानें तो संगठन जल्द ही युवतियों को प्रशिक्षण देगा। रजनी ठुकराल के मुताबिक विहिप का मकसद अलग सशस्त्र सेना का निर्माण करना कतई नहीं है, लेकिन संगठन रायफल प्रशिक्षण के जरिए युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाना चाहती है।
स्त्रोत : आईबीएन लाईव








