सातारा (महाराष्ट्र) – जळगांवके धर्माभिमानी अधिवक्ता तथा अखिल भारत हिन्दू महासभा महाराष्ट्र प्रदेशके प्रदेश कार्यवाह अधिवक्ता गोविंद तिवारीद्वारा इस प्रकारका प्रशंसनीय वक्तव्य किया गया कि, हिन्दू जनजागृति समितिकी स्थापनाके समयसे ही मैं समितिके संपर्कमें हूं । मैंने समितिका कार्य निकटसे अनुभव किया है । समितिके कार्यका मुझे गर्व प्रतीत होता है । हिन्दू महासभाके अनुसार हिन्दू जनजागृति समिति प्रखर एवं हिन्दू हितदक्ष संगठन है । यहांके शुभम् मंगल कार्यालयमें हिन्दू महासभाका वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ । उस समय अखिल भारत हिन्दू महासभा महाराष्ट्र प्रदेशकी महिला संगठक श्रीमती प्रमिलाजी भारतीके शुभहाथोंसमितिकी श्रीमती वासंती लावंघरेका प्रातिनिधीक आदर किया गया । उस समय अधिवक्ता गोविंद तिवारीने यह जानकारी प्रदान की ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








