Menu Close

चीन में ६ आत्मघाती हमलावर ढेर

माघ कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

पेइचिंग : चीन के हिंसा से प्रभावित शिन्चियांग प्रांत में पुलिस ने सोमवार को ६ संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों को ढेर कर दिया। शिन्चियांग प्रांत ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट द्वारा किए जाने वाले हमलों की चपेट में है।

यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब प्रांत में शुले काउंटी के निवासियों ने संदिग्ध लोगों को विस्फोटक सामग्री लेकर जाते हुए देखा। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी पर आतंकवादी ने एक कुल्हाड़ी और विस्फोटक को उड़ाने का प्रयास किया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हुई।

खबर के अनुसार जब पुलिसकर्मी ‘संदिग्ध’ को काबू करने का प्रयास कर रहे थे तो उस समय पांच अन्य हमलावरों ने अपने शरीर में बंधे विस्फोटक को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया। इन आतंकवादियों को भी पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर मार गिराया। किसी पुलिसकर्मी या नागरिक के हताहत होने की
खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल पर एक मिनीबस में विस्फोटक उपकरण भी मिला है।

स्त्रोत : नवभारत टाईम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *