
नाशिक (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा श्री. बालासाहेब पोटे एवं श्री. शैलेश पोटे ने यहांके दत्त सम्प्रदाय के पू. विजयकाका पोफली से भेंट की ।
इस अवसरपर उन्होंने पू. विजयकाका को समिति के कार्य से अवगत कराया । समिति द्वारा उन्हें सनातन पंचांग २०१५ भेंट स्वरूप दिया गया । पू. विजयकाका ने समिति के कार्य की प्रशंसा कर कार्य को शुभाशीर्वाद दिए एवं उनके वाशिम के आश्रम की भेंट का भी निमन्त्रण दिया ।
इस अवसरपर दत्त सम्प्रदायके श्री. ज्ञानेश्वर सुपेकर के साथ अन्य भक्तगण उपस्थित थे ।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








