Menu Close

हिन्दुओं के धर्मपरिवर्तन के विरुद्ध देहली में राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन सम्पन्न

जंतरमंतर में राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन 

जंतरमंतर में राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन करते समय हिन्दू धर्माभिमानी एवं उनको सम्बोधित करते समय हिन्दू जनजागृति समिति की कु. कृतिका खत्री

नई देहली : ११ जनवरी को यहां के जन्तरमन्तर पर धर्मपरिवर्तन का अभ्यासक्रम चालू करने वाले शैक्षणिक संस्थाओं पर प्रतिबन्ध लगाने एवं धर्मपरिवर्तन विरोधी कानून लागू करने हेतु राष्ट्रीय हिन्दू आन्दोलन किया गया ।

इस आन्दोलन में वैदिक उपासना पीठ, अखिल भारतीय हिन्दू युवक सभा, हिन्दू जनजागृति समिति, सनातन संस्था एवं अन्य हिन्दुनिष्ठ संगठन सम्मीलीत हुए । इस अवसरपर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुरेश मुंजाल ने कहा कि हिन्दुओंका धर्मपरिवर्तन रोकने हेतु शासन को धर्मपरिवर्तनपर प्रतिबन्ध कानून लाना चाहिए । जब अधिकांश हिन्दुओंके देश में एक भी हिन्दू भवन नहीं है, तो तेलंगण एवं पंजाब शासनद्वारा ईसाईद्वारा ईसाई भवनकी निर्मिति करने का निर्णय कैसे लिया गया ? वैदिक उपासना पीठ की संस्थापिका श्रीमती तनुजा ठाकुर ने कहा कि हिन्दू अपना धर्म छोडकर अन्य पन्थ में जा रहे हैं एवं अपनी अवनति कर रहे हैं ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *