Menu Close

मंगलुरु में इण्डियन का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

indian-mujahideen_02_01_2015इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) के एक अन्य संदिग्ध आतंकवादी को मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी इस संदिग्ध आतंकी के दुबई जाने वाले विमान में सवार होने से पहले हुई। पुलिस ने रविवार को कहा कि उत्तर कन्नड़ जिले में भटकल के निवासी रियाज (32) को शनिवार रात बेंगलुरु पुलिस ने मंगलुरु पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।

रियाज को आठ जनवरी को भटकल और बेंगलुरु से गिरफ्तार किए गए आईएम के तीन संदिग्धों से मिली जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि रियाज को पूछताछ के लिए बेंगलुरु ले जाया गया है।

बेंगलुरु पुलिस ने दावा किया कि उसने प्रतिबंधित आईएम के तीन कथित आतंकवादियों की गिरफ्तारी और भटकल व बेंगलुरु में छापों के दौरान विस्फोटकों के भारी जखीरे की बरामदगी के साथ ही एक संदिग्ध आतंकी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि हाल ही में बेंगलुरु में हुए विस्फोट में इन तीनों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस विस्फोट में एक महिला मारी गई थी।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *