Menu Close

पटना के महावीर मंदिर पर हमले की आशंका

भाद्रपद शुक्ल ५, कलियुग वर्ष ५११५

महावीर मंदिर, पटना

महावीर मंदिर, पटना

पटना – लाखों लोगों के आस्था का केंद्र, बिहार की राजधानी पटना के महावीर मंदिर पर आतंकी या नक्सली हमले की आशंका जताई जा रही है। खतरे का अंदेशा जताते हुए असम से आए अज्ञात के फोन ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा हर मंजिल पर जवानों की तैनाती कर दी गई है।

इसके अलावा मंदिर परिसर व आसपास के इलाके में बिना वर्दी के जवानों की तैनाती भी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले आधी रात के बाद जीआरपी कंट्रोल रूम में आए अज्ञात व्यक्ति के फोन से पता चला कि मंदिर के आसपास दो हार्डकोर नक्सली घूम रहे हैं, जो रेकी कर रहे हैं। मंदिर पर बड़ा खतरा हो सकता है। जांच में पता चला कि फोन असम से किया गया था।

स्त्रोत : जागरण 

Read more on ईसाई

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *