
मडिकेरी (कर्नाटक) – विराजपेट तालुका के मालदारे के निकट स्थित मत्तूरु के प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर मन्दिर के परिसर में २६ जुलाई को अवैध रूप से एक कब्र बना दी गई है । ‘हिन्दु सुरक्षा समिति’ ने इस घटना का विरोध करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है । इस प्रकरण में समिति ने आंदोलन का आवाहन किया है ।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, रविवार सुबह मंदिर परिसर में फूलों से सजा एक मजारनुमा ढांचा मिला। प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा, जिसमें कुछ लोगों के वाहन से आकर यह ढांचा स्थापित करने का दावा किया गया है।
Illegal Grave-like Structure Built Inside Temple Premises in Madikeri, Karnataka; Hindus Protest
An illegal grave-like structure was found built inside the premises of the famous Sri Siddheshwara Temple at Mattur in Virajpet taluk on July 26, triggering protests by the Hindu… pic.twitter.com/gUav3A2qqd
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 28, 2026
सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए सड़क भी जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने मजारनुमा ढांचे को हटाकर देखा, जो अंदर से खाली बताया गया।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन किया गया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। हिंदू संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।








