Menu Close

भोपाल : ‘हिन्दू राष्ट्र विचार मंथन’ में उपस्थित हिन्दुओं ने लिया हिन्दू राष्ट्र की स्थापना का संकल्प

दीपप्रज्वलन करते हुए बाईं ओर से श्री. विनोद यादव, महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंदजी महाराज, श्री. रामेश्वर मिश्र एवं श्री. जीतेंद्र सिंह ठाकुर

भोपाल (मध्यप्रदेश) – ‘हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के संकल्प के साथ ही प्रखर हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन ‘धर्मरक्षक’ की ओर से आयोजित ‘हिन्दू राष्ट्र विचार मंथन’ कार्यक्रम कुछ ही दिन पूर्व यहां संपन्न हुआ । निरंतर ११ वर्षाें से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इस वर्ष के कार्यक्रम में ५० से अधिक हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों के प्रतिनिधि, साथ ही सामाजिक प्रतिनिधि सहभागी थे । इस अवसर पर ‘अखिल भारतीय संत समिति’के मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अनिलानंदजी महाराज, प्रसिद्ध विचारक श्री. रामेश्वर मिश्र, हिन्दू महासभा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री. जीतेंद्र सिंह ठाकुर, ‘धर्मरक्षक’के संस्थापक श्री. विनोद यादव आदि हिन्दुत्वनिष्ठों ने उपस्थित सैकडों युवकों का मार्गदर्शन किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठ युवक

इस अवसर पर राष्ट्र, धर्म, सामाजिक सौहार्द एवं हिन्दू समाज की एकता जैसे विषयों पर, साथ ही ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’, अतिक्रमण, घुसपैठ एवं अन्य सामाजिक सूत्रों पर विचारमंथन किया गया।

श्री. विनोद यादव ने यह दृढ विश्वास व्यक्त किया कि, विगत ११ वर्षाें से हमारा संगठन ‘हिन्दू राष्ट्र विचार मंथन’ विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को एकत्र कर राष्ट्र एवं समाज से संबंधित सूत्रों पर विचारमंथन का एक व्यासपीठ बन चुका है । ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना के संकल्प से प्रेरित होकर यह वैचारिक मंथन अनवरत जारी रहेगा।

Read more on Hindu Organisations

Latest News