Menu Close

Goa NEET Protest : आतंकवादियों का समर्थन करने वालों पर कार्रवाई करें – हिंदू जनजागृति समिति

म्हापसा के प्रदर्शन में ‘उमर खालिद को मुक्त करो’ के पोस्टर

पणजी – राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (NEET) के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर 25 जुलाई की शाम मापुसा स्थित लोहिया उद्यान में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश रचने तथा हिंसा भड़काने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किए गए और वर्तमान में जेल में बंद उमर खालिद के समर्थन में पोस्टर लिए हुए कुछ छात्र भी शामिल थे।

प्रदर्शन के दौरान “आज़ादी हम लेकर रहेंगे” के नारे लगाए गए। इस अवसर पर एक छात्रा “उमर खालिद को रिहा करो” लिखा हुआ पोस्टर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुई।



इस प्रदर्शन में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बनर्जी के साथ नेता सिसिल रोड्रिग्स, फ्रांसिस कुएल्हो, राहुल म्हांब्रे, सुदीप दलवी, चेतन कामत और दुर्गादास कामत आदि भी शामिल हुए।

हिंदू जनजागृति समिति ने प्रश्न उठाया कि NEET पेपर लीक के विरोध में किए गए आंदोलन का उमर खालिद से क्या संबंध है? समिति ने मांग की है कि छात्रों के आंदोलन को भटकाने तथा कथित “देशद्रोहियों” का समर्थन करने वालों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस कार्रवाई करे।

उमर खालिद के समर्थन वाला पोस्टर दिखाने वाले व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए आंदोलन के समर्थन में गोवा के कुछ छात्रों ने पणजी के आज़ाद मैदान में “Free Umar Khalid, Sharjeel Imam, Bhima Koregaon 16” लिखा हुआ पोस्टर लेकर खुशी मनाई। यह पोस्टर लेकर खड़े व्यक्ति को पणजी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Latest News