Menu Close

‘हर घर योद्धा’ अभियान के अंतर्गत फरीदाबाद (हरियाणा) में शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर

फरीदाबाद (हरियाणा) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से 27 जून से 4 जुलाई तक श्री सनातन धर्म मंदिर, एच.आई.जी. पार्क, सेक्टर 29 तथा 3जी पार्क, सिटिज़न वेलफेयर एसोसिएशन, एन.आई.टी. 3 में 8 दिवसीय ‘हर घर योद्धा’ अभियान के अंतर्गत शौर्य जागृति प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 100 युवक-युवतियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लाठी चलाना, कराटे तथा अन्य आत्मरक्षा संबंधी कौशल सिखाए गए।

इस अवसर पर अनेक प्रशिक्षुओं ने बताया, “इस शिविर से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित हुई है तथा हमें हिन्दू धर्म के विषय में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई, जो पहले हमें ज्ञात नहीं थी।”

अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “ऐसे शिविरों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सकारात्मक संस्कार विकसित होते हैं।”

शिविर के समापन समारोह में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“शौर्य का अर्थ मन का दृढ़ संकल्प है!” – सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगळे, राष्ट्रीय मार्गदर्शक, हिन्दू जनजागृति समिति

उन्होंने अपने मार्गदर्शन में कहा, “आज के समय में युवाओं का शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। शौर्य केवल शारीरिक शक्ति का नाम नहीं, बल्कि मन के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

Latest News