तनावमुक्ति के लिए शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रयास आवश्यक! – शंभू गवारे, हिन्दू जनजागृति समिति

धनबाद (झारखंड) – कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बी.सी.सी.एल.) के कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत के राज्य समन्वयक श्री शंभू गवारे को संबोधन हेतु आमंत्रित किया गया।
अपने संबोधन में श्री गवारे ने तनाव तथा उसके विभिन्न कारणों का विश्लेषण करते हुए कहा कि “तनाव से मुक्ति के लिए केवल शारीरिक या मानसिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक प्रयास भी आवश्यक हैं।”
इस कार्यशाला में संस्था के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे। व्याख्यान के उपरांत कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक कहा, “हमने इस विषय पर पहली बार इतना सारगर्भित मार्गदर्शन सुना है। इससे हमें केवल कार्यस्थल पर ही नहीं, बल्कि हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी बहुत लाभ मिलेगा।”








