Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड में ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान’

धनबाद (झारखंड): हिंदू जनजागृति समिति की ओर से रांची, धनबाद और कतरास में ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान’ आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान हिंदू जागरण और संगठन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान

लव जिहाद व्याख्यान में मार्गदर्शन करते हुए सद्गुरु निलेश सिंगबाळ जी

‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित अभियान’ के अंतर्गत रांची और कतरास में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए। इस अवसर पर सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ ने ‘लव जिहाद’ के इतिहास, उसके कथित स्वरूप तथा उससे बचाव के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हिंदू जनजागृति समिति ने हिंदू लड़कियों की सुरक्षा के उद्देश्य से ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित अभियान’ प्रारंभ किया है।

हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए सद्गुरु निलेश सिंगबाळ जी

इस कार्यक्रम में सनातन के पूज्य प्रदीप खेमका की भी उपस्थिति रही। व्याख्यान में 125 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया और कई लोगों ने शौर्य प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया।

व्यक्तिगत संपर्क

हिन्दू राष्ट्र संगठक कार्यशाला में मार्गदर्शन करते हुए सद्गुरु निलेश सिंगबाळ जी

अभियान के दौरान सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ ने रांची के प्रख्यात उद्योगपति तथा विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रकांत रायपत, ‘पसारी एंड एसोसिएट्स’ के प्रमुख तथा ‘झारखंड कमर्शियल टैक्सेस बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद पसारी, ‘चिन्मय मिशन, रांची’ के स्वामी परिपूर्णानंद, ‘रांची सिटीजन फोरम’ की उपाध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखिका डॉ. रेणुका तिवारी तथा धनबाद स्थित ‘जे.आर.डी.ए.’ (झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण) के कौशल विकास सलाहकार श्री जितेंद्र मलिक से भेंट की तथा उन सभी को समिति द्वारा किए जा रहे राष्ट्र एवं धर्म संबंधी कार्यों की जानकारी दी।

हिंदू राष्ट्र-जागृति बैठक

धनबाद के जगन्नाथ अस्पताल में हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति द्वारा ‘हिंदू राष्ट्र-जागृति बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक को सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ ने संबोधित किया। इस अवसर पर सनातन संस्था के धर्मप्रचारक पूज्य प्रदीप खेमका भी उपस्थित रहे।

बैठक में ‘तरुण हिंदू’ के संस्थापक डॉ. नील माधव दास, विश्व हिंदू परिषद के श्री सुनील कुमार सहित अनेक हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

आध्यात्मिक मार्गदर्शन

अधिवक्ता आनंद पसारी के कार्यालय के कर्मचारियों के लिए ‘आध्यात्मिक साधना का महत्व’ विषय पर सद्गुरु नीलेश सिंगबाळ का विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Latest News