‘सकल हिन्दू समाज’ द्वारा किए विरोध परिणाम

जयसिंगपुर (जिला कोल्हापुर) – यहां के एक समाचारपत्र के संवाददाता हुसैन शेख ने हिन्दुओं के देवताओं के विषय में आपत्तिजनक वक्तव्य देते हुए कहा था, ‘हिन्दुओं के देवता पत्थर हैं । आप मंदिर में किसलिए जाते हैं ? दान किसलिए देते हैं ? उसकी अपेक्षा आप जीवित लोगों की सहायता कीजिए ।’’ इस पर ‘सकल हिन्दू समाज’ ने तत्परता के साथ पत्रकार हुसैन शेख के विरुद्ध जयसिंगपुर पुलिस थाने में ज्ञापन प्रस्तुत कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की । सकल हिन्दू समाज की इस आक्रामक भूमिका के कारण हुसैन शेख को लिखित स्पष्टीकरण देकर क्षमायाचना करनी पडी ।
पुलिस थाने में ज्ञापन प्रस्तुत करते समय श्री शिवप्रतिष्ठान हिन्दुस्थान के कार्यकर्ता श्री. राजेंद्र गाडीवडर, श्री. शैलेंद्र लोहिया, पार्षद श्री. संतोष जाधव, भाजपा के श्री. महेंद्र दाईंगडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री. महेंद्र रजपूत, श्री. सुनील भोरे, श्री. धीरजलाल पटेल, श्री. कैलास देशमुख, साथ ही हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. संजय घाटगे उपस्थित थे । हुसैन शेख ने अपनी क्षमायाचना में कहा है, ‘‘मैं मेरे हिन्दू भाईयों के प्रति क्षमाप्रार्थी हूं । मुझे किसी की भी भावनाएं आहत नहीं करनी थी । मेरे इस वक्तव्य के कारण सकल हिन्दू समाज की भावनाएं आहत नहीं होंगी, इस पर मैं ध्यान दूंगा ।’’








