Menu Close

‘लव जिहाद’ विषय पर बेलगावी में आयोजित व्याख्यान में 1,600 से अधिक हिंदुओं की उपस्थिति

‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए हिंदू धर्म और संस्कृति का निष्ठापूर्वक पालन आवश्यक! – सद्गुरु स्वाती खाडये, धर्मप्रचारक, सनातन संस्था

‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान का फलक प्रदर्शित करते हुए श्री रमेश शिंदे तथा सद्गुरु स्वाती खाडये (दाईं ओर)

बेलगावी – हिंदू धर्म के प्रति अभिमान का अभाव तथा अपनी संस्कृति की महानता का ज्ञान न होने के कारण हिंदू युवतियाँ ‘लव जिहाद’ का शिकार बन रही हैं। ‘लव जिहाद’ केवल हिंदू युवतियों पर नहीं, बल्कि हिंदू धर्म पर किया गया एक सुनियोजित प्रहार है। इसलिए इसे रोकने के लिए हिंदू धर्म एवं संस्कृति का निष्ठापूर्वक पालन करना अत्यंत आवश्यक है। यह आह्वान सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाडये ने किया।

वे 28 जून को श्री जगतज्योति बसवेश्वर कल्याण मंडप, दानम्मा देवस्थान, महात्मा फुले रोड, शाहपुर, बेलगावी में ‘लव जिहाद’ विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में संबोधित कर रही थीं।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक

इस अवसर पर इस्कॉन संप्रदाय के प्रमुख श्री शंकरारण्य प्रभुजी, सनातन संस्था के संत पू. शंकर गुंजेकर सहित 1,600 से अधिक हिंदू नागरिक, महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित थीं। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में व्याख्यान सुनने पहुंचे।

इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने हिंदू युवतियों से ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान की सक्रिय सदस्य बनकर स्वयं की, समाज की और राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने का आह्वान किया।

Latest News