Menu Close

आमोणा (गोवा) में 7 दिवसीय ‘हर घर योद्धा’ शिविर उत्साहपूर्वक संपन्न !

शिविरार्थियों और उनके पालकों के साथ श्री अर्जुन खरात, देवस्थान के अध्यक्ष श्री अच्युत गावस, प्रशिक्षक श्री स्मितल नेवगी, पंच सदस्य सौ. दिया सावंत एवं श्री युवराज गावकर

अमोणा (सांखळी) – हिंदू जनजागृति समिति की ओर से श्री अमृतेश्वर मंडप, अमोणा में ‘हर घर योद्धा’ नामक 7 दिवसीय शिविर हाल ही में संपन्न हुआ। इसमें कुल 16 युवक-युवतियों ने सहभाग लिया। इस शिविर के समापन कार्यक्रम में श्री शांतादुर्गा देवस्थान के अध्यक्ष श्री अच्युत गावस तथा अमोणा ग्रामपंचायत की पंच सदस्य सौ. दिया विजय सावंत की विशेष उपस्थिति रही। ‘वर्तमान समय में स्वसंरक्षण करना आवश्यक है’, इस विषय पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन शिविरार्थी कु. जतीन इझांकांत म्हतो ने किया। प्रशिक्षक श्री स्मितल नेवगी ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए शिविर का उद्देश्य स्पष्ट किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रशिक्षित शिविरार्थी युवक-युवतियों ने स्वसंरक्षण के प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए। इसके पश्चात कुछ प्रशिक्षणार्थियों ने अपने मनोगत व्यक्त किए, साथ ही उपस्थित कुछ पालकों ने भी अपने विचार रखे।

हिंदू जनजागृति समिति की ओर से श्री अर्जुन खरात ने मार्गदर्शन किया। हिंदू जनजागृति समिति के श्री युवराज गावकर ने समिति के कार्य तथा समाज में हिंदुओं पर हो रहे आघातों के विषय में जानकारी दी। मान्यवरों के हाथों शिविरार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आगे प्रत्येक शुक्रवार को वर्ग जारी रखने का निर्णय लिया गया।

Latest News