Menu Close

हिंदू जनजागृति समिति के शंभू गवारे को ‘मातृभूमि सम्मान’ पुरस्कार प्रदान !

रांची (झारखंड) की देशभक्त संस्था ‘मातृभूमि राष्ट्रप्रेमी संस्था’ की ओर से किया गया सम्मान

श्री विनोद कुमार वर्मा से ‘मातृभूमि सम्मान’ ग्रहण करते हुए श्री शंभू गवारे

रांची (झारखंड) – यहां की देशभक्त संस्था ‘मातृभूमि राष्ट्रप्रेमी संस्था’ द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित हिंदू जनजागृति समिति के पूर्व एवं ईशान्य भारत राज्यों के समन्वयक श्री शंभू गवारे तथा अध्यात्मप्रसार का कार्य करने वाली सनातन संस्था की बबिता गांगुली का ‘मातृभूमि सम्मान’ देकर सत्कार किया गया।

इस कार्यक्रम में देशभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज में राष्ट्रकेंद्रित विचारधारा को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर श्री शंभू गवारे ने हिंदू जनजागृति समिति की ओर से चलाए गए ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान के साथ-साथ लव जिहाद विषय पर भी उपस्थित लोगों का प्रबोधन किया।

इस कार्यक्रम में ‘मातृभूमि राष्ट्रप्रेमी संस्था’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेमी वर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति की रांची की समन्वयक पूजा चौहान भी उपस्थित थीं।

Latest News