हिंदू जनजागृति समिति की श्रीमती प्रवीणा पाटील ने किया मार्गदर्शन

ठाणे – श्री सीरवी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अवसर पर आयोजित विशेष जनजागृति कार्यक्रम में ‘लव जिहाद’ विषय पर मार्गदर्शनपर व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 जून को ठाणे स्थित श्री आई माताजी मंदिर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के युवक-युवतियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता की।
इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति की वक्ता श्रीमती प्रवीणा पाटील ने ‘लव जिहाद’ विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि युवक-युवतियों को विवाह, मित्रता तथा सामाजिक संबंध स्थापित करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा उन्हें उचित संस्कार एवं मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 120 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।








