325 से अधिक युवक– युवतियों का हुआ सहभाग !
वाराणसी – युवाओं को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा वाराणसी और गाजीपुर में 4 जगह हर घर योद्धा अभियान के अंतर्गत ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया था| इसमे कुल 325 से अधिक युवक– युवतियों ने सहभाग लिया | वाराणसी में श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज, आशापुर तथा बड़ागांव के शिवपुरी वाटिका सभागृह में एवं सैदपुर में यह 7 दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ |
वाराणसी आदर्श इंटर कॉलेज में 8 से 14 जून
प्रारंभ हुआ !
हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा
हर घर योद्धा अभियान
स्वरक्षा प्रशिक्षण वर्ग
पंचम दिवस@HinduJagrutiOrg @Nilesh_C13 @Ramesh_hjs @vishwanathkul pic.twitter.com/c8peJ7raqS— Rajan Keshari (@RajanKeshari9) June 12, 2026
इन शिविरार्थियों के लिए कुल 6 साप्ताहिक स्वरक्षा प्रशिक्षण वर्ग साप्ताहिक रूप से आरंभ किए जाएंगे l कुल 37 युवक-युवतियों ने प्रशिक्षक के रूप में दायित्व लेने की तैयारी दिखाई ।


शिविर में सहभागी हुए युवक व युवतियों का अभिमत
प्रत्येक युवतियों की इसकी आवश्यकता है | हमारा भाग्य है की यह हमे पता चला पर समाज में बहुत सारी युवतियां है जिनको पता नहीं तो हम उनको बताने का कार्य करेंगे । – कु. दिव्यांशी मिश्रा
जिस प्रकार से एक पत्थर को ठोक-ठोक कर एक मूर्ति तैयार किया जाता है तो उसी प्रकार हमे भी गढ़ाया जा रहा है। जिससे हम स्वयं के साथ राष्ट्र-धर्म की रक्षा कर सके । – कु. आर्या मोदनवाल
अनेक युवतियों ने बताया की मन में जो डर था वो इस 7 दिनों के वर्ग से चला गया |
क्षणिकाएं
- सुप्रसिद्ध उद्योजक श्री. विशाल बरनवाल ने बताया इस शिविर के माध्यम से जो प्रेम मिला वह आज तक नहीं मिला ।
- इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वाराणसी और सैदपुर के नगरवासियों ने अच्छा सहभाग लिए ।
- कुछ अभिभावक इस प्रशिक्षण शिविर में अपने बच्चों को केवल छोडने हेतु आए, परंतु प्रशिक्षण वर्ग देखकर वे भी प्रेरित होकर 7 दिन प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए ।
- बड़ा गांव के ग्राम प्रधान श्री. रवींद्र पटेल सभी 7 दिन शिविर में सहभागी हुए |
- बड़ा गांव के श्री. सीताराम अग्रहरी ने इस अभियान हेतु तथा आगे साप्ताहिक वर्ग के लिए उनके लॉन की जगह विनामूल्य उपलब्ध करवाई तथा प्रतिदिन आयोजन में कुछ सहायता चाहिए क्या ऐसे पूछताछ की |
- सैदपुर के धर्मप्रेमियों ने इस अभियान के लिए बैठकों का आयोजन करके नए लोगों को आमंत्रित किया तथा अनेक जगह होर्डिंग लगाने की सेवा भी की |









