Menu Close

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में ‘लव जिहाद की भयावहता और उपाय’ इस विषय पर विशेष व्याख्यान

धर्माचरण से ही ‘लव जिहाद’ पर रोक लगाना संभव ! – सद्गुरु स्वाती खाडये, धर्मप्रचारक, सनातन संस्था

कोल्हापुर – ‘लव जिहाद’ शहर अथवा ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहा है, अपितु अब वह कॉर्पोरेट क्षेत्र तक भी पहुंच गया है। ‘लव जिहाद’ करने वालों और उसका मूक समर्थन करने वालों की एक बड़ी श्रृंखला कार्यरत है। यदि ‘लव जिहाद’ को रोकना है, तो युवतियों और महिलाओं को अपनी संस्कृति तथा हिन्दू धर्म का निष्ठापूर्वक पालन करना होगा। वीरांगनाओं ने मृत्यु स्वीकार की, जौहर किया; किंतु वे आक्रमणकारियों के हाथ नहीं लगीं। उन वीरांगनाओं को आदर्श बनाना होगा। यदि धर्माचरण किया जाए और धर्माभिमान का पालन किया जाए, तो पूरे भारत की एक भी लड़की ‘लव जिहाद’ का शिकार नहीं होगी, ऐसा दृढ़ प्रतिपादन सनातन संस्था की धर्मप्रचारक सद्गुरु स्वाती खाडये ने किया। वे हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा कोल्हापुर में आयोजित ‘लव जिहाद’ विषयक विशेष व्याख्यान में उपस्थितों को संबोधित कर रही थीं।

सद्गुरु स्वाती खाडये ने आगे कहा, “हिन्दू संस्कृति पुरुषसत्तात्मक है, इस प्रकार के हिन्दू-विरोधी ‘नैरेटिव’ (झूठे कथानक) भी बड़े पैमाने पर फैलाए गए हैं। वास्तव में इन सभी ‘नैरेटिव्स’ में तथ्य का एक अंश भी नहीं है। नाशिक में ‘टी.सी.एस.’ प्रतिष्ठान में धर्मांतरण का एक ‘रैकेट’ उजागर हुआ। मुंबई के स्टेट बैंक तथा पिछले सप्ताह पुणे के विप्रो प्रतिष्ठान में भी इस प्रकार की घटनाएं सामने आई हैं।”

कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने भी उपस्थितों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के मान्यवरों के साथ विभिन्न हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों और दलों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवतियां एवं महिलाएं सहित लगभग 300 लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री विपुल भोपले ने किया। सद्गुरु स्वाती खाडये का सम्मान सौ. आरती ठोमके ने किया, जबकि श्री रमेश शिंदे का सत्कार ‘कोल्हापुर इंजीनियरिंग’ के संचालक श्री बाबासाहेब कोंडेकर ने किया।

समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री रमेश शिंदे ने आह्वान किया, “समिति की ओर से ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान हिन्दू लड़कियों की सुरक्षा के लिए है। इसके अंतर्गत जनजागृति हेतु व्याख्यान और विविध उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी लोग इस अभियान के सदस्य बनें।”

‘लव जिहाद’ हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म को समाप्त करने का एक बड़ा षड्यंत्र ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

श्री रमेश शिंदे ने कहा कि वर्ष 711 में मोहम्मद बिन कासिम ने आक्रमण कर हिन्दू राजा दाहिर की पुत्रियों का अपहरण किया था, तभी से ‘लव जिहाद’ की शुरुआत हुई। हिन्दू महिलाओं और युवतियों पर होने वाले अत्याचार तब से लेकर आज तक जारी हैं। ‘लव जिहाद’ हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म को समाप्त करने का एक बड़ा षड्यंत्र है।

उन्होंने कहा कि ‘पॉप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत में ‘दार-उल-इस्लाम’ अर्थात इस्लामी शासन स्थापित करना है और इसके लिए उन्होंने ‘गज़वा-ए-हिंद’ (संपूर्ण भारत के इस्लामीकरण का स्वप्न) का अभियान प्रारंभ किया है। हिन्दू वंशावली को समाप्त करना, मुसलमानों के लिए नया ‘डी.एन.ए.’ (डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड अर्थात व्यक्ति की मूल पहचान बताने वाला शारीरिक घटक) तैयार करना तथा जनसंख्या बढ़ाकर विश्व पर शासन करने के उद्देश्य से लड़कियों को फंसाने के लिए ‘लव जिहाद’ किया जाता है। इसके विरोध में हिन्दुओं को जागरूक होकर सक्रिय रूप से कार्य करने की आवश्यकता है।

Latest News