Menu Close

हिंदुओं, धर्माभिमान जागृत कर धर्मरक्षा के लिए तैयार हो जाएं – कु. क्रांति पेटकर, हिंदू जनजागृति समिति

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विंग (ता. खंडाला) में विराट हिंदू सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

विंग (ता. खंडाला) – वर्तमान समय में लव जिहाद की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। हिंदू धर्म पर विभिन्न प्रकार के जिहादों के माध्यम से होने वाले आक्रमण और घटनाएं आज भी देशभर में घटित हो रही हैं। यदि धर्म की रक्षा करनी है, तो हिंदुओं को अपना धर्माभिमान जागृत कर धर्मरक्षा के लिए तैयार होना होगा। यह आवाहन हिंदू जनजागृति समिति की कु. क्रांति पेटकर ने किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मई 2026 को खंडाला तालुका के विंग में ‘ग्रामस्थ तरुण मंडल’ तथा ‘हिंदू सम्मेलन समिति’ की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परम पूज्य शिवयोगी नंदगिरी महाराज ने हिंदुओं से जातिभेद भूलकर संगठित होने का संदेश दिया, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित कुलकर्णी ने संस्कृति संरक्षण तथा राष्ट्रकर्तव्य की भावना पर मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र मगर ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री योगेश महांगरे ने किया। इस विराट हिंदू सम्मेलन में 250 से अधिक धर्माभिमानी हिंदू उपस्थित थे।

Latest News