Menu Close

हिंदू देवताओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वालों को गिरफ्तार करें – गोवा के हिंदुत्वनिष्ठों की मांग

2 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरने की चेतावनी

फोंडा और म्हापसा में शिकायत दर्ज

पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते समय बीच में सत्यविजय नाईक तथा अन्य हिंदुत्वनिष्ठ

फोंडा – गौतम खट्टर द्वारा फ्रांसिस ज़ेवियर के कथित अपमान के संदर्भ में कुछ लोगों द्वारा हिंदू देवताओं पर सोशल मीडिया में अश्लील टिप्पणियां की जा रही हैं। इस पर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि, ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा वे बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरेंगे।

23 अप्रैल को हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारियों ने फोंडा और म्हापसा पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह चेतावनी दी।

इस विषय में हिंदू जनजागृति समिति के समन्वयक सत्यविजय नाईक ने कहा, “गौतम खट्टर ने जो कहा, उसका हम समर्थन नहीं करते; लेकिन उसी बहाने आज सोशल मीडिया पर हिंदू देवताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणियां की जा रही हैं। जैसे अन्य धर्मों की भावनाएं आहत होती हैं, वैसे ही हमारी धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं, इसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि, गौतम खट्टर के बयान के बाद उनके भाई को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह जो लोग विदेश में बैठकर सोशल मीडिया के माध्यम से हिंदू देवताओं का अपमान कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि 2 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई, तो फोंडा पुलिस स्टेशन के बाहर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गोरक्षक और हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता राजीव झा ने कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा था कि गौतम खट्टर को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाएगा। अब जब हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हो रही हैं, तब भी उन्हें उतनी ही तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए।”

इस दौरान हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों के पदाधिकारियों ने पहले पुलिस निरीक्षक मोहन गावड़े से मुलाकात की और बाद में पुलिस अधीक्षक शिवराम वायंगणकर से चर्चा कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Latest News