Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा युवाओं के लिए आयोजित ‘हर घर योद्धा’ अभियान को देशभर में उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

सोलापूर

गर्मी की छुट्टियों में युवक-युवतियों के लिए ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित करना आवश्यक ! – सौ. ज्ञानेश्वरी देवकर, उपमहापौर, सोलापुर

लव जिहाद विषय पर व्याख्यान आयोजित करने हेतु सहयोग का आश्वासन

सोलापुर – हिन्दू जनजागृति समिति के ‘हर घर योद्धा’ अभियान के अंतर्गत जुले सोलापुर स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर परिसर में 25 अप्रैल से 4 मई तक 10 दिवसीय ‘शौर्य प्रशिक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वसंरक्षण की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही दंडसाखळी और लाठी-काठी का प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर उपमहापौर सौ. ज्ञानेश्वरी देवकर ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में युवक-युवतियों के लिए ऐसे उपक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लव जिहाद विषय पर व्याख्यान आयोजित करने के लिए भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

भाजपा शहर उपाध्यक्ष श्री संजय सालुंखे ने ऐसी घटनाओं के संदर्भ में सहायता करने का आश्वासन दिया, जबकि हिन्दू राष्ट्र समन्वय समिति के श्री चंद्रकांत रमणशेट्टी ने ऐसे उपक्रमों का विभिन्न स्थानों पर आयोजन करने का आवाहन किया। हिन्दू जनजागृति समिति के श्री संकेत पिसाळ ने भी उपस्थितों का मार्गदर्शन किया।

समापन समारोह में शिविरार्थियों ने विभिन्न प्रात्यक्षिक प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले शिविरार्थियों को मान्यवरों के हस्ते प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। श्री द्वारकाधीश मंदिर के विश्वस्त श्री दत्तात्रय पाठक ने शिविर के सफल आयोजन हेतु विशेष सहयोग दिया।

समापन समारोह में शिविरार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के पश्चात मंच पर दाईं ओर से यश मुगड्याल, श्री संकेत पिसाळ, श्री दत्तात्रय पाठक, सौ. ज्ञानेश्वरी देवकर के पति, सौ. ज्ञानेश्वरी देवकर, श्री संजय सालुंखे तथा श्री चंद्रकांत रमणशेट्टी

शिविरार्थियों के अनुभव

1. श्री वरद महेश कुलकर्णी : शिविर में सहभागी होकर अत्यंत अच्छा और संतोषजनक अनुभव प्राप्त हुआ। ‘हिन्दू’ और ‘धर्म’ इन संकल्पनाओं की गहन जानकारी मिली तथा सम्पूर्ण धर्मशिक्षण प्राप्त हुआ।

2. सौ. गौरी श्रीरंग कुलकर्णी : ‘हर घर योद्धा’ यह नाम पढ़ते ही अत्यंत प्रेरणादायी लगता है। इस उपक्रम का भाग बनने का अवसर मिलने से अत्यधिक आनंद हुआ। इस कार्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ !

3. कु. पार्वती सोमनाथ कलशेट्टी : शिविर बहुत अच्छा लगा। यहां अनेक नई बातें सीखने को मिलीं। प्रशिक्षण की विभिन्न संकल्पनाएं समझ में आईं तथा लाठी-काठी और दंडसाखळी के प्रकार भी सीखने को मिले।

4. कु. सिद्धेश्वरी जोगुरे : मुझे यह प्रशिक्षण बहुत अच्छा लगा। मंदिर में दर्शन कैसे करना चाहिए ? नमस्कार कैसे करना चाहिए ? जैसी बातें भी हमें यहां सीखने को मिलीं।

5. श्री प्रदीप उळागड्डे, शिक्षक : मैंने अपने दोनों बच्चों को इस शिविर में सहभागी होने के लिए भेजा था। जो मेरी बेटी कभी हाथ तक नहीं उठाती थी, उसे आज कराटे के प्रहार करते हुए देखकर मुझे अत्यंत आनंद हुआ। इस शिविर से बच्चों में सतर्कता और शौर्य बढ़ा है। मैं हिन्दू जनजागृति समिति का मनःपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ।

विशेषताएं

  • शौर्य प्रशिक्षण शिविर में संस्कृत विषय की शिक्षिका सौ. गौरी श्रीरंग कुलकर्णी ने नौवारी साड़ी पहनकर उत्साहपूर्वक सहभाग लिया।
  • कुछ शिविरार्थियों ने स्वयं प्रशिक्षण लेकर आगे अन्य लोगों को भी यह प्रशिक्षण देने के लिए तैयार होने की बात कही।

इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों एवं ट्यूशन कक्षाओं में कार्यरत 4-5 शिक्षकों ने भी सहभाग लिया।


11 अप्रैल

चिपळूण

देव, देश और धर्म की रक्षा के लिए धर्मयोद्धा बनें! – श्रीकृष्ण नारकर

मार्गदर्शन करते हुए श्री श्रीकृष्ण नारकर (दाईं ओर) तथा उनके साथ गोपीचंद कारेकर

पाचल (राजापुर) – हिंदू जनजागृति समिति द्वारा प्रारंभ किए गए स्वसंरक्षण प्रशिक्षण उपक्रम को जिले के युवाओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है। “स्वसंरक्षण प्रशिक्षण में प्राप्त कौशल का उपयोग केवल अपनी रक्षा के लिए न करते हुए देव, देश और धर्म की रक्षा के लिए करें”, ऐसा आह्वान हिंदू जनजागृति समिति के श्री श्रीकृष्ण नारकर ने किया।

वे रायपाटण में श्री अशोक शेट्ये के निवास पर आयोजित समिति के 10 दिवसीय ‘हर घर योद्धा’ अभियान के अंतर्गत तीसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन करते समय बोल रहे थे।

श्री श्रीकृष्ण नारकर ने आगे कहा कि देव, देश और धर्म का हम पर बहुत बड़ा ऋण है, जिसे चुकाना हमारा कर्तव्य है। वर्तमान आपत्कालीन परिस्थिति में हमें संगठित होकर देव, देश और धर्म के लिए कार्य करना आवश्यक है, जिसमें यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि संतों के संकल्प से हिंदू राष्ट्र की स्थापना होगी, जो सभी समस्याओं का समाधान है, और इसी के माध्यम से हमारा भी कल्याण होगा। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि उन्हें इस प्रशिक्षण वर्ग से अत्यंत लाभ हो रहा है।

Latest News